इंस्टाग्राम ने यूज़र्स के लिए प्रोफाइल सॉन्ग फीचर पेश किया है जिसका उपयोग करके यूज़र्स अपनी प्रोफाइल में गाना लगा सकते हैं। इसका उपयोग करने के लिए गूगल प्ले स्टोर से ऐप को अपडेट कर प्रोफाइल टैब से 'एडिट प्रोफाइल' विकल्प को चुनें और 'ऐड म्यूज़िक टू योर प्रोफाइल' पर टैप करें। इसके बाद गाना खोजकर 30-सेकंड की क्लिप चुनें।