इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया नया फीचर, यूज़र्स एक साथ पोस्ट कर सकेंगे 20 तस्वीरें
मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर लॉन्च किया है जिसके तहत यूज़र्स कैरोसेल पोस्ट में एक साथ 20 तस्वीरें या वीडियो पोस्ट कर सकेंगे। दरअसल अभी इंस्टाग्राम यूज़र्स कैरोसेल पोस्ट में ज़्यादा से ज़्यादा 10 फोटो-वीडियो ही शेयर कर सकते थे। इंस्टाग्राम ने अपने यूज़र्स के लिए कैरोसेल फीचर 2017 में लॉन्च किया था।