इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया नया मैप फीचर, जानें कैसा करता है काम
इंस्टाग्राम ने एक नया मैप फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर से यूज़र्स अपनी हालिया लोकेशन दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं और दोस्तों या क्रिएटर्स द्वारा शेयर किए गए स्थान-आधारित कंटेंट को भी देख सकते हैं। इसमें लोकेशन शेयरिंग डिफॉल्ट रूप से बंद रहती है और यूजर की लोकेशन सिर्फ ऐप खोलने पर अपडेट होती है।