इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सकेंगे 90 मिनट तक के वीडियो, जल्द आएगा नया फीचर
'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के अनुसार, मेटा की इंस्टाग्राम जल्द चुनिंदा क्रिएटर्स को 90 मिनट तक के वीडियो अपलोड करने की सुविधा देगी। ब्राजील में परीक्षण के बाद अमेरिका में इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इसके तहत क्रिएटर्स अपनी रील्स को पूरे वीडियो से जोड़ सकेंगे जिससे दर्शक रील देखने के बाद उससे जुड़ा पूरा वीडियो भी देख पाएंगे।