इंस्टाग्राम पर पोस्ट को बिना डिलीट किए कैसे अपने फॉलोअर्स से छिपाएं?
इंस्टाग्राम पर 'आर्काइव' नामक फीचर के ज़रिए यूज़र्स पोस्ट बिना डिलीट किए अपनी प्रोफाइल व फॉलोअर्स से छिपा सकते हैं। पोस्ट को आर्काइव करने के लिए ऐप खोलकर नीचे दाईं ओर प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें। वह पोस्ट चुनें जिसे आर्काइव करना चाहते हैं और पोस्ट के ऊपर दाईं ओर '3 डॉट' मेनू पर टैप कर 'आर्काइव' पर टैप करें।