इंस्टाग्राम में हुआ बदलाव, प्रोफाइल ग्रिड पर स्क्वेयर की जगह रैक्टेंगल में दिखेगा कंटेट
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम में एक बदलाव देखने को मिल रहा है। अब इंस्टाग्राम में प्रोफाइल ग्रिड पर स्क्वेयर की जगह रैक्टेंगल बॉक्स में कंटेट नज़र आ रहा है। वहीं, इंस्टाग्राम अपने एक पुराने फीचर को नए रूप में वापस लाएगा जिसमें रील्स फीड में एक नया टैब आएगा और उसमें दोस्तों द्वारा लाइक या कमेंट किए गए वीडियो दिखेंगे।