इंस्टाग्राम यूज़र्स मेसेज करते समय भी देख सकेंगे रील्स, जल्द आएगा PiP फीचर
इंस्टाग्राम अपने यूज़र्स की सुविधा के लिए अब रील्स को लेकर पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) मोड की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर से यूज़र्स किसी अन्य ऐप पर काम करते हुए या मेसेज भेजते समय भी रील्स को एक छोटी फ्लोटिंग विंडो में देख पाएंगे। यह फीचर फिलहाल कुछ चुनिंदा यूज़र्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है।