इंस्टाग्राम रील्स में आई सेंसिटिव कंटेंट की बाढ़ और दिखने लगे अश्लील वीडियो, मेटा ने दी सफाई
दुनियाभर में हज़ारों इंस्टाग्राम यूज़र्स ने अपनी फीड में हिंसक, परेशान करने वाले, संवेदनशील और अश्लील कंटेंट दिखने की शिकायत की है। सेंसिटिव कंटेंट कंट्रोल सेटिंग को इनेबल रखने वाले यूज़र्स ने भी फीड में ऐसे वीडियो दिखने की शिकायत की है। हालांकि, मेटा ने इसके लिए माफी मांगते हुए कहा, "गड़बड़ी को फिक्स कर दिया गया है।"