इंसानी खून में रेड ब्लड सेल (आरबीसी) और वाइट ब्लड सेल (डब्ल्यूबीसी) होते हैं। आरबीसी में हीमोग्लोबिन प्रोटीन होता है जिसमें लाल रंग का हीम कम्पाउंड होता है। हीम आयरन एटम्स से बनता है जो ऑक्सीजन से मिलकर खून का रंग लाल कर देता है। हीमोग्लोबिन नहीं होने के चलते कई जानवरों के खून का रंग कुछ और होता है।