49 साल पहले 5 सितंबर 1977 को लॉन्च किया गया NASA का वॉयेजर-1 अभी इंटरस्टेलर स्पेस में सफर कर रहा है और यह पृथ्वी से सबसे दूर इंसान निर्मित चीज़ है। यह नवंबर में पृथ्वी से एक प्रकाश दिन (25.902 बिलियन किलोमीटर) की दूरी तय कर लेगा। नासा के मुताबिक, वॉयेजर-1 अगस्त 2012 में इंटरस्टेलर स्पेस में दाखिल हुआ था।