इंसोलेशन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों ने 5 सालों में शेयरधारकों को दिया 43 गुना रिटर्न
सौर ऊर्जा प्रोडक्शन कंपनी इंसोलेशन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों ने बीते 5 सालों में अपने शेयरधारकों को करीब 43 गुना का रिटर्न दिया है। 5 सालों में कंपनी के शेयर के भाव ₹97 से बढ़कर ₹4,220.90 (22 नवंबर 2024) पर पहुंच गए। 2024 में अब तक इंसोलेशन एनर्जी के शेयर ने करीब 440% का रिटर्न दिया है।