इंकलाबी कीड़ा हटा लें, हमें फ्रीडम फाइटर नहीं चाहिए: बिहार में शिक्षकों से केके पाठक
बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने नवनियुक्त शिक्षकों को कोई भी संघ नहीं बनाने की नसीहत दी है। बीपीएससी से हाल ही में चयनित हुए शिक्षकों की ट्रेनिंग में पहुंचे पाठक ने कहा, "हमें यहां फ्रीडम फाइटर नहीं बल्कि शिक्षक चाहिए जो बच्चों को पढ़ा सकें। दिल में कोई इंकलाबी कीड़ा है तो हटा दें।"