इंग्लिश काउंटी क्लब ससेक्स के लिए अगले सत्र में भी खेलेंगे पुजारा, क्लब ने की घोषणा
इंग्लिश काउंटी क्लब ससेक्स ने काउंटी सत्र-2023 के लिए भारतीय बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा के साथ फिर से करार किया है। गौरतलब है, पिछले सीज़न में ससेक्स के लिए खेलते हुए पुजारा ने 1000 से अधिक रन बनाए थे जिसमें 3-दोहरे शतक भी शामिल हैं। क्लब से फिर करार होने पर पुजारा ने कहा, "ससेक्स के साथ दोबारा जुड़कर खुश हूं।"