'इंग्लिश विंग्लिश' के लिए निर्माता कहते थे 'फीमेल लीड वाली फिल्म कैसे बना सकते हो?': बाल्की

फिल्ममेकर आर. बाल्की ने 'रेडियो नशा' को बताया है कि जब उनकी पत्नी व निर्देशक गौरी शिंदे 'इंग्लिश विंग्लिश' की कहानी लिख रही थीं तो उसे कोई प्रोड्यूस करने के लिए तैयार नहीं था। उन्होंने बताया, "सब कहते थे, 'इतना खर्चा करके फीमेल लीड वाली फिल्म कैसे बना सकते हो?'।" बकौल बाल्की, 'फीमेल लीड' जैसा टर्म उन्हें समझ नहीं आता।

Load More