इंग्लिश स्पिनर जैक लीच चोट के कारण भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज़ से हुए बाहर
इंग्लिश स्पिनर जैक लीच चोट के कारण भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। उन्हें पहले मैच में घुटने में चोट लग गई थी जिसके चलते वह दूसरा मैच भी नहीं खेल सके थे। इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को बताया कि लीच अगले 24 घंटों में अबू धाबी से इंग्लैंड रवाना होंगे।