इंग्लैंड के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बने अश्विन

रविचंद्रन अश्विन शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बन गए। उन्होंने रांची टेस्ट के पहले दिन जॉनी बेयरस्टो को आउट करते ही यह मुकाम हासिल किया। अश्विन ने 42 टेस्ट पारियों में इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लिए हैं और उनके बाद बीएस चंद्रशेखर हैं जिन्होंने 38 पारियों में 95 विकेट लिए थे।

Load More