इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। व्यक्तिगत कारणों से पहले दो टेस्ट नहीं खेलने वाले विराट कोहली बाकी मैच भी नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने बताया कि बोर्ड की मेडिकल टीम से मंज़ूरी मिलने के बाद ही रवींद्र जडेजा और केएल राहुल इन मैचों में खेलेंगे।