इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे व चौथे टेस्ट मैच में भी उपलब्ध नहीं होंगे कोहली: रिपोर्ट
'ईएसपीएन क्रिकइंफो' की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत-इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज़ के तीसरे और चौथे मैच के लिए भी पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली उपलब्ध नहीं होंगे। बकौल रिपोर्ट, 5वें टेस्ट मैच में भी कोहली की उपलब्धता को लेकर स्थिति साफ नहीं है। गौरतलब है, कोहली ने निजी कारणों के चलते पहले दो टेस्ट भी नहीं खेले थे।