इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन का हुआ एलान, कोहली की हुई वापसी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ के दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। चोट के कारण पिछला मैच नहीं खेलने वाले विराट कोहली की भारतीय प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है और श्रेयस अय्यर यह मैच नहीं खेल रहे हैं। भारत सीरीज़ में 1-0 से आगे है।