इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार टेस्ट पारी में भारत के शुरुआती 5 बल्लेबाज़ों ने बनाए 50+ रन

इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत के शुरुआती 5 बल्लेबाज़ों ने 50 से अधिक रन बनाए। भारतीय टीम ने पहली बार टेस्ट मैच की किसी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा रिकॉर्ड बनाया है। इनमें कप्तान रोहित शर्मा (103), शुभमन गिल (110), यशस्वी जायसवाल (57), देवदत्त पडिक्कल (65) और सरफराज़ खान (56) शामिल हैं।

Load More