इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय सीरीज़ खेलेगी भारतीय बधिर क्रिकेट टीम
भारतीय बधिर क्रिकेट टीम 18 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय टी20 सीरीज़ खेलेगी। दोनों देशों के बीच 7 मैचों की यह सीरीज़ 27 जून तक इंग्लैंड में खेली जाएगी। अखिल भारतीय पुरुष चयन समिति ने इस सीरीज़ के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम चुन ली है और टीम की कप्तानी वीरेंद्र सिंह को सौंपी गई है।