इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ रीस टॉप्ली वनडे विश्व कप 2023 से हुए बाहर
इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ रीस टॉप्ली उंगली में चोट लगने की वजह से वनडे विश्व कप 2023 से बाहर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में टॉप्ली की उंगली में चोट लगी थी जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि टॉप्ली की चोट गंभीर है।