इंग्लैंड के लिए सबसे कम उम्र में टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर बने रेहान अहमद
गेंदबाज़ी ऑल-राउंडर रेहान अहमद शनिवार को इंग्लैंड के लिए 18 साल और 126 दिन की उम्र में टेस्ट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। लेस्टरशर के लिए काउंटी खेलने वाले रेहान को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। पिछला रिकॉर्ड डेनिस ब्रायन क्लोज़ (18 साल और 149 दिन) के नाम था।