इंग्लैंड क्रिकेट ने शेयर की अंडर-19 महिला क्रिकेटरों की तस्वीर, लोगों ने किए भद्दे कमेंट्स
इंग्लैंड क्रिकेट द्वारा शेयर की गई अंडर-19 महिला क्रिकेटरों की तस्वीर पर भद्दे कमेंट्स किए गए हैं। कमेंट्स में खिलाड़ियों के इंस्टाग्राम हैंडल मांगे गए और उन्हें ब्यूटी कॉन्टेस्ट में जाने की सलाह दी गई। एक यूज़र ने फोटो ज़ूम कर एक खिलाड़ी का पता पूछा। एक खेल पत्रकार ने ट्वीट किया, "किस दुनिया में...महिलाओं का यौन शोषण करना...सही है?"