इंग्लैंड ने लॉन्च की अपनी नई वनडे जर्सी, शेयर कीं तस्वीरें
इंग्लैंड ने बुधवार को अपनी नई वनडे जर्सी लॉन्च की। इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बताया है कि खिलाड़ियों के बेहतर बॉडी मूवमेंट के लिए इस जर्सी को हल्के व हाई स्ट्रेच फैब्रिक से तैयार किया गया है। तस्वीरें शेयर कर बोर्ड ने कहा कि यह नई किट इंग्लैंड की पुरुष, महिला और विकलांग टीमें पहनेंगी।