इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन चौथी बार बने पिता, शेयर की तस्वीर

इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन चौथी बार पिता बने हैं और उनकी पत्नी केटी ने एक बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें शेयर कर लिखा, "दुनिया में आपका स्वागत है 'हेनरी एडवर्ड केन'।" 30-वर्षीय हैरी की बेटियों का जन्म 2017 व 2018 में हुआ था जबकि बेटे लूईस का जन्म 2020 में हुआ था।

Load More