इंग्लैंड में अपने तीसरे सबसे कम टेस्ट टोटल पर ऑल-आउट हुआ भारत
लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारत अपनी पहली पारी में 78 रन पर ऑल-आउट हो गया जो इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में भारत का तीसरा सबसे कम स्कोर है। केवल रोहित शर्मा (19) और अजिंक्य रहाणे (18) ही दहाई के आंकड़े को पार कर पाए। के.एल. राहुल, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह शून्य पर आउट हुए।