इंग्लैंड में कार्यक्रम के दौरान किंग चार्ल्स-तृतीय की तरफ फेंके गए अंडे, वीडियो आया सामने

इंग्लैंड में एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार को यूके के किंग चार्ल्स-तृतीय और उनकी पत्नी व क्वीन कंसोर्ट कैमिला की तरफ अंडे फेंके गए जिसके बाद एक शख्स को हिरासत में लिया गया। वीडियो में दिख रहा है कि उनकी तरफ 4 अंडे फेंके गए। इससे पहले 2022 में दिवंगत महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय की कार पर अंडे फेंके गए थे।

Load More