इंग्लैंड में दिया जाएगा दुनिया का पहला 7 मिनट कैंसर ट्रीटमेंट इंजेक्शन
ब्रिटिश सरकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) देश के सैकड़ों लोगों को कैंसर के इलाज में लगने वाले समय को तीन-चौथाई तक कम करने वाला इंजेक्शन देगी। यह ऐसी पेशकश करने वाली दुनिया की पहली स्वास्थ्य एजेंसी है। अधिकारियों ने बताया, "यह इंजेक्शन देने में 7 मिनट लगते हैं...जबकि आईवी देने के मौजूदा तरीके में 30-60 मिनट तक लगते हैं।