इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया पर पेनल्टी लगने के बाद डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में हुआ बदलाव

एजबैस्टन टेस्ट में स्लो ओवर-रेट के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 40% जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ दोनों टीमों ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 की अंकतालिका में दो-दो अंक गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया को इस जीत के लिए 12 अंक मिलने थे लेकिन उसे 10 अंक मिले जबकि इंग्लैंड के -2 अंक हैं।

Load More