इंग्लैंड व न्यूज़ीलैंड ने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान
न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2021 के पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। इंग्लैंड ने चोटिल जेसन रॉय की जगह सैम बिलिंग्स को शामिल किया है। इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो और जॉस बटलर ओपनिंग करेंगे। दोनों देशों के बीच खेले गए 21 टी20I में से इंग्लैंड ने 13 जीते हैं।