इंग्लैंड-न्यूज़ीलैंड टेस्ट के दौरान दर्शक के बियर गिलास में गिरी छक्के वाली गेंद, वीडियो वायरल
इंग्लैंड-न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ डैरिल मिचल के छक्के वाली गेंद सीधे एक दर्शक के बियर गिलास में जाकर गिरी जिसका वीडियो वायरल हुआ है। बाद में न्यूज़ीलैंड की टीम ने महिला को रिप्लेसमेंट के तौर पर बियर मुहैया कराई। एक फैन ने कमेंट किया, "न्यूज़ीलैंड...का अपना क्लास है।"