इंजन फेल होने के बाद शख्स ने अमेरिका में व्यस्त हाईवे पर लैंड किया छोटा विमान, वीडियो वायरल
अमेरिका में एक शख्स ने एकल इंजन वाले विमान का इंजन फेल होने पर उसे व्यस्त हाईवे पर लैंड कर दिया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। पायलट के गोप्रो कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड किया गया। वीडियो में कई कारों को फोर-लेन हाईवे पर चलते देखा जा सकता है। शख्स को 100 घंटे से भी कम उड़ान का अनुभव है।