इंजन फेल होने पर भी चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम: इसरो प्रमुख
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने मंगलवार को बताया कि चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम सभी सेंसर और इंजन के काम नहीं करने पर भी चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा, "अगर सब कुछ फेल हो जाता है...कुछ भी काम नहीं करता है तब भी यह (विक्रम) लैंडिंग करेगा। इसे इसी तरह डिज़ाइन किया गया है।"