इंज़माम-उल-हक ने कहा- हरभजन सिंह इस्लाम कुबूल करने वाले थे; हरभजन ने दी प्रतिक्रिया
इंज़माम-उल-हक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बोल रहे हैं कि पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह इस्लाम कुबूल करने वाले थे। इस पर हरभजन ने कहा, "यह कौन सा नशा पी कर बात कर रहा है?...मुझे भारतीय व सिख होने पर गर्व है…ये बकवास लोग कुछ भी बकते हैं।" बकौल इंज़माम, हरभजन एक मौलाना की बातों से प्रभावित थे।