इंटरनैशनल क्रिमिनल कोर्ट के चीफ जस्टिस को रूस ने वॉन्टेड लिस्ट में डाला
रूस ने इंटरनैशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) के चीफ जस्टिस पियोत्र हॉफमांस्की को अपने देश की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किया है। रूसी एजेंसियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह कदम कुछ महीने पहले आईसीसी द्वारा उस फैसले के जवाब में उठाया गया है जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया गया था।