इंटरपोल के कार्यक्रम के चलते 18-21 अक्टूबर तक मध्य दिल्ली में यातायात होगा प्रभावित: पुलिस
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा रविवार को जारी एडवाइज़री में बताया गया है कि प्रगति मैदान में होने वाली इंटरपोल की 90वीं वार्षिक महासभा के चलते 18-21 अक्टूबर तक मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, जनपथ, अशोक रोड और बाराखंभा रोड समेत मध्य दिल्ली की कई सड़कों पर गाड़ियों की संख्या को नियंत्रित किया जाएगा।