इंटरमीडिएट की परीक्षा के नतीजों के बाद तेलंगाना में 7 विद्यार्थियों ने की खुदकुशी
तेलंगाना में परीक्षा में विफल होने के बाद इंटरमीडिएट के 7 विद्यार्थियों ने बीते 48 घंटों में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने 24 अप्रैल को प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के नतीजे घोषित किए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, आत्महत्या करने वालों में 6 लड़कियां जबकि एक लड़का शामिल है।