इंटरव्यू में रो पड़े उमर गुल, दोस्त की मौत के कारण क्रिकेट से संन्यास लेने का किया खुलासा
पूर्व पाकिस्तानी पेसर उमर गुल एक इंटरव्यू के दौरान रो पड़े और उन्होंने खुलासा किया कि करीबी दोस्त की मौत के कारण उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने बताया कि दोस्त की मौत कोविड-19 महामारी के पहले साल में ईद से दो दिन पहले एक हादसे में हुई थी। गुल ने 2020 में क्रिकेट से संन्यास लिया था।