इंडस्ट्री को बर्बाद ना करें: सोशल मीडिया पर फिल्मों के लिए 'बॉयकॉट ट्रेंड' पर सुनील शेट्टी
अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' के लिए बॉयकॉट ट्रेंड होने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने टीओआई से कहा, "एक ऐसी इंडस्ट्री को बर्बाद नहीं करें...जिसमें अच्छे लोगों की अपनी एक विरासत रही है। किसी-न-किसी स्तर पर गलतियां हो सकती हैं, हम भी तो इंसान ही हैं।"