इंडस्ट्री में मिसकम्युनिकेशन आम है, इसकी कीमत आपको काम खोकर चुकानी पड़ती है: कार्तिक
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में मिसकम्युनिकेशन आम बात है और इसकी कीमत आपको काम से हाथ धोकर चुकानी पड़ती है। उन्होंने आगे कहा कि वह इंडस्ट्री में खुद को आउटसाइडर महसूस नहीं करते हैं और हर कोई उनके काम से खुश है। उनकी अगली फिल्म 'भूल भुलैया 2' सिनेमाघरों में 20 मई को रिलीज़ होगी।