इंडस्ट्री में मुझसे बड़ा 'बाबा निराला' कोई नहीं: 'आश्रम 3' को लेकर प्रकाश झा
डायरेक्टर प्रकाश झा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी आगामी सीरीज़ 'आश्रम 3' को लेकर 'बॉलीवुड में बाबा निराला किसे समझते हैं?' के सवाल पर मज़ाक में कहा, "इंडस्ट्री में मुझसे बड़ा 'बाबा निराला' कोई नहीं है।" सीरीज़ को लेकर पूर्व में हुए विरोध पर उन्होंने कहा, "मुझे डर के जीना पसंद नहीं...'आश्रम' समाज व इसके लोगों की कहानी है।"