इंडिगो और आर्चर एविएशन भारत के 3 शहरों में शुरू करेंगी ऑल-इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सर्विस
इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइज़ेज़ और अमेरिकी स्टार्टअप आर्चर एविएशन ने 2026 की शुरुआत में भारत की नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में ऑल-इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सर्विस शुरू करने की योजना बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 मिनट में 27 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने वाली इस ऑल-इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी का किराया ₹2,000 से ₹3,000 तक होगा।