इंडिगो की पटना-दिल्ली फ्लाइट में बम होने की सूचना, यात्रियों को उतारा गया; जांच में नहीं मिला कोई बम

इंडिगो की पटना-दिल्ली की फ्लाइट में गुरुवार रात को बम होने की सूचना के बाद सभी 134 यात्रियों को विमान से उतारा गया। पटना के डीएम ने इंडिया टुडे को बताया कि फ्लाइट की तलाशी ली गई और कोई बम नहीं मिला। बकौल रिपोर्ट्स, फ्लाइट के एक यात्री ने कहा कि वह अपने बैग में बम लेकर जा रहा है।

Load More