इंडिगो की फ्लाइट के टॉयलेट में स्मोकिंग करने के आरोप में यात्री को किया गया गिरफ्तार
इंडिगो की दुबई-कोलकाता फ्लाइट में स्मोकिंग करने के आरोप में कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी टॉयलेट में घुसकर धूम्रपान कर रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि विमान में उसके द्वारा ऐसा क्यों किया गया।