इंडिगो की फ्लाइट ने कोलकाता एयरपोर्ट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को मारी टक्कर
इंडिगो की एक फ्लाइट ने बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को टक्कर मार दी जिससे एअर इंडिया एक्सप्रेस का विंग टूट गया। इसे लेकर डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा, "हमने घटना की जांच शुरू कर दी है और इंडिगो के पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया है...घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।"