इंडिगो की फ्लाइट में दिए गए सैंडविच में मिले स्क्रू की तस्वीर हुई वायरल; एयरलाइन ने दी प्रतिक्रिया
रेडिट पर एक यूज़र ने दावा किया है कि 1 फरवरी को बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में दिए गए सैंडविच में उसे एक स्क्रू मिला। यूज़र ने बताया कि एयरलाइन ने 'सैंडविच यात्रा के बाद खाया गया' कहकर शिकायत का संज्ञान नहीं लिया। हालांकि पोस्ट वायरल होने के बाद इंडिगो ने कहा, "हमें इसका खेद है।"