महिला को इंडिगो की फ्लाइट में दिए गए सैंडविच में रेंगता मिला कीड़ा, शेयर किया वीडियो
दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा कर रही एक महिला डाइटीशियन को विमान में दिए गए सैंडविच में कीड़ा रेंगता मिला है। महिला ने वीडियो शेयर कर कहा कि फ्लाइट अटेंडेंट को कीड़े के बारे में बताने के बावजूद अन्य यात्रियों को सैंडविच बांटे गए। महिला ने कहा, "यात्रियों की तबीयत खराब होने पर...कौन ज़िम्मेदार होगा?"