इंडिगो की भुवनेश्वर-दिल्ली फ्लाइट पक्षी से टकराई, भुवनेश्वर में कराई गई आपात लैंडिंग

इंडिगो की भुवनेश्वर-दिल्ली फ्लाइट सोमवार को पक्षी से टकरा गई जिसके बाद भुवनेश्वर (ओडिशा) एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भुवनेश्वर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही विमान से पक्षी टकरा गया। बकौल रिपोर्ट्स, विमान में 180 यात्री सवार थे और उनके लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की गई।

Load More