इंडिगो की मेरी 2 फ्लाइट 4-4 घंटे लेट थीं, हैरान हूं कि केवल एक शख्स को थप्पड़ मारा गया: ऋचा
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने बुधवार को X पर बताया कि उन्होंने 2 दिनों में इंडिगो की 2 घरेलू फ्लाइट में सफर किया और दोनों 4-4 घंटे लेट थीं। उन्होंने कहा, "हैरान हूं कि केवल एक शख्स को पीटा गया...जबकि यात्री काफी गुस्से में थे...(हिंसा बर्दाश्त नहीं करती)।" गौरतलब है, इंडिगो के एक पायलट को एक यात्री ने थप्पड़ मारा था।